मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंभीर रूप से हुईं घायल, माथे पर से बहने लगा खून,जानें क्या है पूरा मामला ….?

0
79
Chief Minister Mamata Banerjee got seriously injured, blood started flowing from her forehead, know what is the whole matter...?

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के माथे और नाक पर गुरुवार को चोट लग गई। घटना के समय मुख्यमंत्री अपने कालीघाट आवास पर थीं। घायल होने पर उन्हें इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने ममता के माथे और नाक के पास तीन टांके लगाए। ममता की चोट की जानकारी पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिये दी। पार्टी की तरफ से की गई पोस्ट में ममता के माथे से मुंह तक खून की धार दिख रही थी। इलाज के बाद ममता घर लौट आईं।

डॉक्टर बोले- “उन्हें किसी ने धक्का दिया था” कोलकाता पुलिस कर रही है मामले की जांच

SSKM अस्पताल के डायरेक्टर मणिमोय बंद्योपाध्याय ने अपने मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि, बंगाल CM को किसी ने पीछे से धक्का दिया था, जिसके कारण वह गिर गईं।

बता दे कि सीएम ममता के पास जेड प्लस सुरक्षा है। रिटायर्ड IGP पंकज दत्ता ने कहा कि यह सुरक्षा चूक का मामला है। इसे स्वास्थ्य समस्या या हादसा नहीं कहा जा सकता।

CM के घर की CCTV चेक कर रही पुलिस-
दूसरी तरफ, घटना को लेकर ममता के मीडिया कोऑर्डिनेटर ने सबसे पहले कहा था कि CM अपने घर में चलते हुए फिसल गई थीं। CM एक शोकेस पर गिरीं, जिससे उनके माथे पर चोट लग गई। कोलकाता पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CM के घर जाकर CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है