मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी की एक और योजना किया पूरा, 24.75 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किए थे 13,330 करोड़ रुपये

0
78

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी के एक और योजना को पूरा किया। कृषि उन्नति योजना के ज़रिए 24.75 लाख किसान परिवारों को DBT के माध्यम से उनके खाते में 13,330 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।
छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पर लगातार कम कर रहें भाजपा सरकार नें आज बालोद में कृषि उन्नति योजना के वादे को भी पूरा कर लिया हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान एमएसपी की बोनस राशि किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफ़र किया, इसके साथ 28 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कृषक उन्नति सम्‍मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए मोदी जी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास कर रहा है। मोदी जी हर विभाग के लिए जनता के हित में बहुत सारे पैसे दे रहे हैं, इन पैसों को खर्च करने में हमारे पसीने छूट जाते हैं। मोदी जी ने महिलाओं का सम्मान किया, किसानों के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जिनसे उन्हें आर्थिक मजबूती मिली।

सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आज वह शुभ दिन है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है।151 जगह यह कार्यक्रम हुआ। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, हमारी सरकार ने किसान भाइयों से किए गए वादे के अनुरूप अटल जी के जन्म दिवस, सुशासन दिवस पर 2 साल के बकाया धान बोनस 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी किसान भाइयों के खातों में कर दिया है। 13 लाख से ज्यादा किसानों को बोनस का लाभ मिला है।