मोहला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत, कार्यक्रम में उमड़ा अपार जनसमुदाय, कई करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन

0
65
Chief Minister Vishnudev Sai was given a grand welcome in Mohla, a huge crowd gathered in the program, development works worth several crores were inaugurated and Bhoomi Pujan was done.

14 मार्च, 2024
पहली बार मोहला- मानपुर -अंबागढ़ चौकी जिले के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस दौरान जिले के लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत और सत्कार किया। कार्यक्रम में अपने मुखिया से मिलने अपार जनसमुदाय उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री ने भी जनता का स्नेहिल अभिवादन स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मोहला में आयोजित विकसित भारत- विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 41 करोड़ 83 लाख 23 हजार रुपये के 66 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 4 करोड़ 99 लाख 89 हजार रुपये के 49 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
मोहला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।