अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM भूपेश बघेल ने दी बधाई, कहा – नारी शक्ति के दृढ़ संकल्प और समर्पण को प्रणाम एवं समस्त महिलाओं को अनंत शुभकामनाएं…

0
73

08 मार्च 2019, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह दिवस पूरी दुनिया में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वाभिमान का प्रतीक है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रसन्नता का विषय है कि छत्तीसगढ़ में महिलाएं शिक्षा और स्वावलंबन सहित सभी क्षेत्रों में सशक्त हो रही हैं।

सीएम ने ट्वीट कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति के दृढ़ संकल्प और समर्पण को प्रणाम एवं समस्त महिलाओं को अनंत शुभकामनाएं।

  • सीएम ने आगे कहा की छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परम्परा में पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं को भी बराबरी का दर्जा मिला है।
  • आज चाहे खेती -किसानी हो या महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन की बात हो, महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरूषों के साथ बराबरी का योगदान देने लगी है।
  • राज्य सरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
  • नई सरकार ने काम-काजी महिलाओं के लिए संभागीय मुख्यालयों में पांच महिला वसति गृह (हास्टल) प्रारंभ करने की पहल की है।
  • इसी तरह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली राशि 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here