VIDEO: निगम में शहर सरकार के खिलाफ भाजपा पार्षदों का‌ मटकाफोड़ प्रदर्शन, उपायुक्त की नेता प्रतिपक्ष ने ले ली क्लास…देखिए PHOTOS-VIDEO…

0
71

08 मार्च 2019, भिलाई। बीते सात दिनों से भिलाई निगम में पानी नही आने से बवाल मच गया है। पानी नहीं आने की वजह से आज सैकड़ो महिलाओं ने मटका लेकर प्रदर्शन किया। महिला दिवस को काला दिवस बताते हुए मटका फोड़ा गया।

  • भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन, पीयूष मिश्रा, भोजराज सिन्हा, जोगेंद्र शर्मा, धनेश्वरी साहू, रश्मि सिंह, मनोज यादव की अगुवाई में बड़ा आंदोलन हुआ।
  • नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने आरोप लगाया कि सात दिन से जनता पानी के त्राहिमाम कर रही है, और भिलाई के मेयर महिलाओं के साथ स्कूटी चला रहे है।
  • पीयूष मिश्रा ने कहा कि यदि आज शाम तक पानी नही आया तो शनिवार से भूख हड़ताल करेंगे।
  • पार्षद भोजराज सिन्हा, रश्मि सिंह तथा मनोज यादव ने सत्ता पक्ष को लापरवाह बताते हुए निगम प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया।
  • एसडीएम प्रमोद शांडिल्य ने शाम तक पानी आने की संभावना जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here