सीएम भूपेश का रमन सिंह पर करारा तंज.. बोले- कमीशनखोरी के कमाए पैसे से गरज रहे हैं डॉक्टर साहब..

0
113

17 अक्टूबर 2019 रायपुर। उत्तर प्रदेश में उप चुनाव प्रचार प्रसार के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार सुबह रवाना हुए हैं।एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की 4 विधानसभा में सघन दौरा है। उसके बाद शुक्रवार को हरियाणा का दौरा होगा दो दिनों का दौरा कार्यक्रम बना हुआ है। यहां चुनाव प्रचार किया जाएगा। सभी जगह कांग्रेस की लड़ाई है, लेकिन रिजल्ट तो जनता बनाएगी।

पहले से अनुमान लगाना गलत है। हम अपनी बात जनता के सामने पूरे दमदार तरीके से रख रहे हैं।वहीं सीएम बघेल ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को लेकर उम्होंने एक बयान भी दिया है।

डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कमीशनखोरी से बहुत धन कमाया है उसी के बल पर गरज रहा हैं।

उन्होंने कहा कि नान जांच में उनके ही नेता प्रतिपक्ष ने पीआईएल क्यों लगाए है।पहली बार देखा गया है पीआईएल लगाया है कि जांच नहीं होने चाहिए। यह उनका डर बता रहा है।उन्होंने कहा कि हमे कोई जेल भेजने का शौक नहीं है।यह जांच है और उनकी जांच में जो भी कुछ आएगा वो सबके सामने होगा।

बता दें कि बुधवार को डॉ रमन सिंह ने जेल भेजे के मामले में साफ कहा था कि मुझे जेल भेजने का सपना सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेसी देखते हैं। कांग्रेस का ये सपना आने वाले 100 सालों में भी पूरा नहीं होगा।