सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान: दिल्ली का भी होगा अपना शिक्षा बोर्ड, मिली कैबिनेट की मंजूरी

0
74

दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अब अपना अलग शिक्षा बोर्ड होगा। दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी गई। 2021-21 में कुछ स्कूलों में नए बोर्ड के तहत पढ़ाई होगी। अभी दिल्ली में केवल CBSE/ICSE बोर्ड हैं।

प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

अब अन्य राज्यों की तरह दिल्ली का भी अपना शिक्षा बोर्ड होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब ऐसी शिक्षा तैयार की जाएगी ताकि पढ़ाई के बाद उसे रोजगार के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत न पड़े । उन्होंने कहा आज पूरी शिक्षा तंत्र रटने पर जोर देता है, जिस बदलकर समझने पर जोर देना पड़ेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में इस आशय की जानकारी दी।

अलग शिक्षा बोर्ड बनाने मिली कैबिनेट की मंजूरी

दिल्ली में अपना अलग शिक्षा बोर्ड बनाने को लेकर कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वर्ष 2021-22 में कुछ स्कूलों में नए बोर्ड के तहत पढ़ाई होगी। गौरतलब है कि दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में अपना अलग शिक्षा बोर्ड है और उसी के तहत परीक्षाएं कराई जाती हैं। इसी प्रकार अब दिल्ली सरकार ने भी अपना अलग बोर्ड बनाने का निर्णय लिया है।