पहले मौसम खराब की वजह से नहीं उड़ सकी हेलीकॉप्टर, कार भी हुई पंचर और फिर नक्सल इलाके में 2 किलोमीटर पैदल चले मुख्यमंत्री…

0
84

07 अप्रैल 2019, रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को हेलिकॉप्टर से पलामू गए। वहां वे भाजपा प्रत्याशी वीडी राम के नामांकन में शामिल हुए। उन्हें वहीं से देवघर जाना था, क्योंकि रविवार को बूथ कमेटी और प्रत्याशियों के साथ बैठक होनी है। शाम में मौसम खराब होने पर पायलट ने हेलिकॉप्टर से उड़ान भरना खतरनाक बताया। तब सीएम ने सड़क मार्ग से रांची जाने की बात कही। इस पर वीडी राम ने गाड़ी मंगवाई। सीएम समेत भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल, रांची सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ गाड़ी से रांची रवाना हुए, लेकिन मनिका पहुंचने से पहले ही गाड़ी पंक्चर हो गई। सीएम के पूछने पर बताया गया कि पंक्चर बनाने वाली दुकान वहां से करीब दो किमी दूर है। इस पर उन्होंने कहा कि मिस्त्री बुलाकर पंक्चर बनवाएं, तब तक हमलोग पैदल आगे बढ़ रहे हैं।

नक्सल प्रभावित मनिका क्षेत्र में सीएम सुरक्षाकर्मियों के साथ दो किमी पैदल चलेे। जानकारी मिलने पर मनिका विधायक हरेकृष्ण सिंह बाइक से उनके पास पहुंचे। इसके बाद सभी लोग शाम 6.30 बजे छोटे से होटल में पहुंचे। चाय-नाश्ता किया। चुनावी तापमान की जानकारी ली। इसी बीच गाड़ी पहुंची और वे लोग रांची रवाना हो गए।

ओडिशा में प्रधानमंत्री ने दिया झारखंड के विकास का उदाहरण

  • ओडिशा के सुंदरगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के विकास कार्यों का उदाहरण दिया।
  • कहा कि झारखंड में आज विकास गांव-गांव पहुंच रहा है।
  • सुविधाएं देने में राज्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
  • झारखंड के युवाओं को पलायन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता है।
  • यह विकास के डबल इंजन के कारण संभव हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here