JCCJ को बड़ा झटका, जोगी कांग्रेस के महासचिव योगेश तिवारी ने 200 कार्यकर्ताओं के साथ किया कांग्रेस ज्वाइन..

0
70

08 अप्रैल 2019, बेमेतरा। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जनता कांग्रेस के महासचिव योगेश तिवारी ने अपने 200 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस को समर्थन का ऐलान किया है। बता दें कि जोगी कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक झटके लगते जा रहे है। हाल ही में जोगी कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन छोड़ कर कांग्रेस का दामन थामा था।

  • बता दें कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है।
  • प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होना है। इस बार के लोकसभा चुनाव में जोगी की पार्टी ने अपने प्रत्याशियों नहीं उतारने का ऐलान किया है।
  • जोगी की पार्टी लोकसभा चुनाव में बीएसपी को समर्थन दे रही है।
  • हालांकि इसके पहले जोगी कांग्रेस ने कहा था कि बसपा के साथ उनका गठबंधन होगा और कुछ सीटों पर जोगी कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।
  • अजीत जोगी कोरबा से चुनाव लड़ने वाले थे।
  • लेकिन अंततः जोगी कांग्रेस ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here