आयुक्त एसके सुंदरानी ने इंजीनियर और अफसरों के बदले प्रभार…विनीता वर्मा को मेयर देवेंद्र यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट सेल में मिली जगह, संधारण कार्यों के लिए बजट आवंटन का अधिकार आयुक्त ने इस अफसर को दिया..

0
73

21 मई 2019 भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त एसके सुंदरानी ने आदेश जारी किया गया है। जिसमें उल्लेखित अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत सुश्री विनीता वर्मा सहायक अभियंता को प्रधानमंत्री आवास योजना जोन-3 से स्थानांतरित कर प्रोजेक्ट सेल में पदस्थ किया गया है। सुश्री विनीता वर्मा सहायक अभियंता, अधीक्षण अभियंता प्रोजेक्ट सेल एवं नोडल अधिकारी प्रोजेक्ट सेल के निर्देशन में प्रोजेक्ट सेल का कार्य संपादित करेंगी।

PRO पीसी सार्वा ने बताया कि, इसी प्रकार दूसरे आदेश में विनोद चंद्राकर राजस्व उपनिरीक्षक नगर पालिक निगम भिलाई को आगामी आदेश पर्यंत तक अस्थाई रूप से प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी जोन 1 नेहरू नगर पदस्थ किया गया है। एक और आदेश जारी किया गया जिसमें उल्लेखित अनुसार विकास कार्यों संधारण कार्य प्रकाशन एवं अन्य सभी प्रकार के प्रकरणों की नस्तियों में बजट आवंटन स्वीकृत करने हेतु जितेंद्र सिंह ठाकुर लेखाधिकारी नगर पालिक निगम भिलाई को छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 69 (4) का उपयोग करते हुए आयुक्त की शक्तियां प्रत्यायोजित की गई हैं यह सभी आदेश तत्काल रूप से प्रभावसील होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here