मनेंद्रगढ़ नगरपालिका में भी कांग्रेस का दबदबा.. प्रभा पटेल बनीं अध्यक्ष..

0
175

4 जनवरी 20 20 कोरिया। कांग्रेस की प्रभा पटेल मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष बनीं। वहीं नगरपालिका उपाध्यक्ष कांग्रेस के कृष्णमुरारी तिवारी बने।

अध्यक्ष पद के लिए प्रभा पटेल को मिले कुल 19 मत मिले। जबकि भाजपा के सरजू यादव के पक्ष में केवल 2 मत ही पड़े। जबकि 1 मत रद्द हो गया।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्णमुरारी तिवारी को 14 मत मिले। इनके विरुद्ध भाजपा की जफरुन निशा के पक्ष में 6 मत पड़े। जबकि 2 मत निरस्त हो गए।

नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल पहले भी 2 बार नगरपालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य हैं।

लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय प्रभा पटेल अविभाजित मध्यप्रदेश में 1995 में अप्रत्यक्ष प्रणाली से अध्यक्ष बन चुकी है। उसके बाद 2005 में प्रत्यक्ष प्रणाली से भी अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी।