मोदी के खिलाफ कांग्रेस कितनों कर ले षड्यंत्र, नहीं रोक पाएंगे उनका विजय रथ: बृजमोहन अग्रवाल

0
79

सुनील सोनी के प्रचार में घर-घर घूमे बृजमोहन

रायपुर 19 अप्रैल, 2019। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण की विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। घर-घर घूमे और लोगों से कमल फूल में वोट देने का आग्रह किया। वे लाखे नगर चौक, साईं मंदिर चौक,की त्रिमूर्ति मंदिर, दुर्गा मंदिर चौक,न्यू हनुमान नगर, चंद्रशेखर नगर क्षेत्र में पहुंचे।

इस दौरान विभिन्न नुक्कड़ सभाओं में दिए अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आपने मुझे  लगातार 7 बार जीत दिलाई है। लोकसभा चुनाव में भी आपका आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को निरंतर मिलता रहा है। इस बार पूर्व महापौर सुनील सोनी चुनावी मैदान में है। जिन्होंने रायपुर शहर के विकास के लिए इमानदारी के साथ काम किया है। सुनील सोनी की विकास परक सोच का लाभ रायपुर शहर को निरन्तर मिलता रहा है।

  • महापौर रहते हुए जो काम उन्होंने किए हैं वैसा काम आज तक किसी ने नहीं किया।
  • बृजमोहन ने कहा कि सुनील सोनी को दिया हुआ आपका एक वोट नरेंद्र मोदी जैसे सक्षम नेतृत्व को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उपयोगी होगा।
  • बृजमोहन ने कहा कि दशकों बाद 56 इंची सीने वाला प्रधानमंत्री देश को मिला है। उनका प्रभाव ऐसा कि आंख दिखाने वाला पाकिस्तान आज भारत के सामने गिड़गिड़ा रहा है।
  • आजादी के 70 सालों में देश में ऐसे प्रधानमंत्री नहीं देखा था जिसे सारी दुनिया सलाम करती है।जिसकी दमदारी कर लोहा रूस,अमेरिका,ब्रिटेन जैसे ताकतवर देश मानते हो।

बृजमोहन ने कहा कि भारतीय राजनीति में आज नरेंद्र मोदी के कद का कोई दूसरा नेता नहीं है। मोदी के खिलाफ़ कांग्रेस चाहे कितने भी दुष्प्रचार कर ले, झूठ, षड्यंत्र की पराकाष्ठा कर ले। परंतु मोदी के विजय रथ को वे रोक नही पाएंगे। बल्कि देश की जनता कांग्रेस की असलियत को पहचान चुकी है इस लोकसभा चुनाव में ने करारा जवाब जनता देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here