कांग्रेस महासचिव मोतीलाल वोरा ने 35 मिनट तक खड़े-खड़े दिया भाषण, कार्यकर्ता उन्हें कुर्सी में बैठने के लिए कहते रहें…आखिर क्या कहा है, यह भी जानिए…

0
75

16 अप्रैल, 2019 भिलाई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव मोतीलाल वोरा मंगलवार को उद्योगपति व वरिष्ठ कांग्रेस नेता के के झा के नेहरू नगर स्थित निवास पर पहुंचे। कांग्रेस को विजयी बनाने संकल्प यात्रा पर निकले मोतीलाल वोरा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी थे। केके झा के निवास पर महासचिव मोतीलाल वोरा सहित अन्य नेताओं का भव्य स्वागत हुआ। शिक्षाविद् विभा झा ने पुष्पगुच्छ से वोरा का स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिंदाबाद के नारे से माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।

स्वागत से अभिभूत महासचिव मोतीलाल वोरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश की सराहना की और कहा कि पूरे देश में परिवर्तन और बदलाव की आंधी चल रही है। जिस तरह हमने प्रदेश में 15 सालों से काबीज भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका। ठीक उसी तरह इस बार पूरे देश से मोदी सरकार का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में सिवाय झूठे वायदे और जुमलेबाजी के कुछ नहीं हुआ। देश के लोग जुमलेबाजी से तंग आ गए हैं.इसके विपरीत प्रदेश में बनी हमारी सरकार ने मात्र 40 दिनों में अपने अधिकांश वायदे पूरे कर दिखाया।

मोतीलाल वोरा ने कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र कि तुलना करते हुए कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र नें कोई ठोस बात नहीं है। यह संकल्प पत्र लगता है, जिसमें सौ से ज्यादा संकल्प किए गए हैं। जबकि कांग्रेस का घोषणा पत्र अर्थशास्त्रियों से चर्चा कर बना है, हर गरीब को साल में 72 हजार रू देने की बात कही गई है इसमें कोई जुमलेबाजी नहीं है। कांग्रेस का प्रयास है कि युवाओं को रोजगार के साथ उनकी जिंदगी में भी सुधार हो। सरकारी पदों के 34 लाख पद जो खाली पड़े हैं सरकार बनते ही इन्हें भर दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि देश को मजबूत करना है तो कांग्रेस को वोट देना होगा इस संकल्प को घर घर तक पहुंचाएं।

सभा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता भजन सिंह निरंकारी, बदरुद्दीन कुरैशी, अरूण वोरा, तुलसी साहू , शिक्षाविद् आई पी मिश्रा, आनंद त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंग, नीता लोधी, सीजू एंथोनी, मो. इरफान खान, वाय के सिंग, महेश जायसवाल, केशव चौबे, अनिल सिंग, उमेश सिंग, ज्ञानचंद जैन सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम समापन पश्चात मोतीलाल वोरा ने झा परिवार के साथ बैठ भोजन किया और पुरानी यादें ताजा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here