विजय बघेल की रैली में दो पूर्व पार्षद ने ज्वाइन किया भाजपा, दुर्ग की गलियों में घूमते हुए विजय ने कहा..

0
85

दुर्ग 16 अप्रैल, 2019। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल अपने जनसंपर्क यात्रा कार्यक्रम की कड़ी में दुर्ग शहर मे अपने जनसंपर्क  कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिला भाजपा संगठन के अंतर्गत आने वाले पटरी पार एवं कसारिडीह बोरसी मंडल क्षेत्र में जनसंपर्क आम जनमानस से जनसंपर्क करते हुए अपने मत रूपी शुभाशीष देने की अपील करते हुए  केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनाने की अपील की एवं  उरला क्षेत्र के संग्राम चौक में नुक्कड़ सभा लेकर अपने जनसंपर्क कार्यक्रम का समापन किया। नुक्कड़ सभा में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद रेखा तिवारी मूलचंद साहू मंटोरा साहू आदित्य नगर के पूर्व पार्षद उषा मंडावी  को भाजपा प्रवेश कराया गया।

इस दौरान भाजपा प्रवेश किए लोगों ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश हित में  किए गए अभूतपूर्व विकास कार्य, भाजपा की रीति नीति एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ताम्रकार द्वारा  प्रेरित किए जाने पर भाजपा में प्रवेश किया है। आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष  राजेश ताम्रकार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कांतिलाल जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर, दिनेश देवांगन  मोना सेन ,मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश दीक्षित, महामंत्री अभिषेक  गुप्ता एवं मनमोहन शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।    

दुर्ग लोकसभा मतदान के लिए कुछ दिन शेष रह गए हैं विजय बघेल अपनी जनसंपर्क  कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में लगातार आम जनमानस से जन संपर्क करते हुए अपनी मत रूपी शुभाशीष की अपील कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें हर जगह आम जनमानस  द्वारा उन्हें यह भरोसा दिलाया जा रहे हैं कि आप जीत सुनिश्चित है। मोदी जी का केंद्र में फिर से सत्ता में  होना पूरे देश की बहुत बड़ी जरूरत है।

आयोजित नुक्कड़ सभा  को संबोधित करते हुए विजय बघेल ने कहा कि  देश के चौमुखी विकास का कार्य अगर किसी ने किया है। तो सिर्फ और सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। आज उनके नेतृत्व में भारत एक  महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। विश्व के देशों के द्वारा उन्हें अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा जा रहा है जिससे हमारे देश का मान सम्मान बढ़ता चला जा रहा है विजय बघेल ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर उंगली उठाते हुए कहा कि उनका घोषणा पत्र घोषणापत्र  ना होकर सिर्फ और सिर्फ ढकोसला है उन्होंने इसी ढकोसला के सहारे प्रदेश में सत्ता को हासिल किया है। जिसके कारण आज पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है चाहे बुजुर्गों की पेंशन की बात करें या कर्मचारियों की पेमेंट की या फिर  शराबबंदी की बात  की जाए हर चीज में उन्होंने सिर्फ और सिर्फ झूठ का सहारा लिया। वर्तमान कांग्रेस का देश में लाएगा घोषणा पत्र प्रदेश मे घोषित किए गए घोषणा पत्र की तरह ढकोसला है उनके  घोषणापत्र में किए गए वादे सीधे तौर पर देश की सुरक्षा में खिलवाड़ का काम करेंगे आप ऐसे लोगों को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हो जाए और अपना  मत रूपी शुभाशीष मुझे प्रदान कर केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार स्थापित करने में अपने बहुमूल्य योगदान प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here