कांग्रेस नेता आत्महत्या मामले में थाने में एक और शिकायत…मृतक की पत्नी ने दर्ज कराई कंप्लेन, बढ़ सकती है संदिग्धों की मुसीबत…

0
101

23 अगस्त, 2019 महासमुंद। पिथौरा के श्याम सुन्दर एरन आत्महत्या मामले में एक के बाद एक शिकायत दर्ज हो रहे हैं। पर किसी भी शिकायत पर पुलिस अब तक आरोपी तक नही पहुंच सकी है। पिथौरा पुलिस  सुसाइडल नोट के अधार पर दो लोगों के खिलाफ पिथौरा थाने में मामले तो दर्ज है। पर आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो रही है ।  मामले तो दर्ज किए पर फाईल तो बंद होती दिख रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भले ही सिस्टम को सुधारने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के संरक्षण प्राप्त सड़क ठेकेदारों के हौंसले अभी भी बुलंद हैं। इनका दुस्साहस ऐसा है कि कांग्रेस सरकार के रहने के बाद भी इनके दबाव में पिथौरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर एरन ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। 

पिथौरा पुलिस ने मौके से सुसाईट नोट बरामद किया है। अपने सुसाइड नोट में शारदा कंस्ट्रक्शन के नितेश सिंघानिया/पिता मदन सिघानिया बिलाईगढ़ और रायपुर के श्री किशन एंड कंपनी के सुशील अग्रवाल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का जिक्र भी  किया है। मामला करीब चार करोड़ रूपये के दे 27 जुलाई  कि सुबह मृतक अपने घर के छत मे टहल रहा था  और उसके बाद घर के छत में बने शेड में जाकर फांसी लगा ली थी। घर वालों को घटना तब पता चली जब मृतक की पत्नी फूल लेने के लिए छत पर गई। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पिथौरा पुलिस को दी थी। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच की तो मृतक के कपड़े से सुसाइड नोट बरामद हुआ।

बता दें कि मृतक भी सड़क निर्माण में ठेकेदारी का काम करता था। पिथौरा पुलिस सुसाईट नोट जब्त कर मामले में मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया। चूंकि मामला कांग्रेस नेता की आत्महत्या का है। इसलिए इसकी धमक राजधानी तक पहुंच गई थी।और मामला हाई प्रोफाइल हो गया। जिन ठेकेदारों का नाम सुसाइड नोट में है, वे पूर्व भाजपा सरकार के कुछ दिग्गज मंत्रियों के करीबी है। उनके सरंक्षण में उन्हें सड़क निर्माण के कई बड़े ठेके मिलते रहे हैं। इधर मृतक की पत्नी शारदा अग्रवाल ने पिथौरा थाने मे नितेश सिघानिया व मदन सिघानिया के खिलाफ पिथौरा थाने मे आवेदन पेश किया है। 

शारदा अग्रवाल ने शिकायत मे बताया है की नितेश सिंघानिया, मदन सिघानिया ने सड़क निर्माण मे लगने वाले गिट्टी देने के लिए शारदा अग्रवाल से अपने सहित अलग अलग लोगो के खाते मे पैसै ट्रांसफर करवाए थे। हमने हमारे काम के लिए गिट्टी मांगे पर हमे नही दिया गया  हमे गिट्टी की ज्यादा मात्रा मे आवश्यकता थी, बार बार बोलने के बाद भी ना  तो पैसे देते थे ना ही रकम, सभी पैसै हमने बैंक से ट्रांसफर किए थे। एक करोड़ तैतीस लाख सोलह हजार सैतालिस रूपये मुझे वापस करेगे बोले थे , मेरे पति पैसे के लिए बिलाईगढ गये थे पर वहा नितेश सिघानिया व मदन सिघानिया ने साफ मना कर दिया। आत्महत्या करने से पहले मेरे पती ने यह बात बताया था और सुबह मेरे पति ने आत्महत्या कर लिया। सुसाईट नोट मे भी मेरे पती ने नितेश सिघानिया को मौत का जिम्मेदार बताया था। शारदा अग्रवाल ने पिथौरा पुलिस को सारे बैंक के डिटेल दिए है , जिसमे नितेश सिघानिया को पैसे ट्रांसफर का ब्योरा है। शारदा अग्रवाल ने नितेश सिघानिया मदन सिघानिया, सेठ हीरालाल महावीर फयूल्स ओम फयूल्स बिलाईगढ, अग्रवाल ब्रदर गिधौरी के ऊपर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर एफ आई आर करने का आवेदन सौंपा है। अब देखना ये होगा की महासमुन्द जिले के नव पदस्थ पुलीस अधीक्षक से पीड़ित परिवार को न्याय की आस है।