गांधी-नेहरू के नाम पर कांग्रेस ने जारी किया शहरी जन घोषणा पत्र 2019.. योजना और अभियान के दम पर लड़ेगी चुनाव.. पढ़िए घोषणा पत्र के 10 मुद्दे..

0
101

17 दिसंबर 2019 रायपुर । छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया।शहरी जन घोषणा पत्र 2019 के नाम से कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है।

कांग्रेस का इरादा समावेशी विकास का दावा इसे पार्टी ने अपना टैग लाइन बनाया है।मालूम हो कि चार पेज के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 10 बिंदुओं को शामिल किया है।

इसमें पार्टी ने ऐसी योजनाओं को शामिल किया है जो पहले से ही राज्य में चल रही है या घोषणा पत्र में शामिल करने के लायक नहीं है।घोषणा पत्र में सरकार के 10 साल के काम काज पर ज्यादा फोकस किया गया है।

बता दें कि 19 नवंबर को निकाय चुनाव के प्रचार थम जाएगा। ठीक इससे दो दिन पहले कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है।
निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी किया है।10 में से 4 घोषणाएं गांधी-नेहरू के नाम पर हैं।महात्मा गांधी शहरी सम्मान पुरस्कार योजना, जवाहर जिम योजना,

इंदिरा गांधी हरित अभियान,राजीव गांधी ज्ञानोदय केंद्र को शुरू करने का किया वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है।कांग्रेस ने पुरानी योजनाओं को ही नए नाम से घोषणा पत्र में शामिल किया है।

साथ ही आर्थिक एवं कौशल विकास से समावेशी शहर का निर्माण, नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी, टेंकर मुक्स शहर और पेयजल, प्रशासनिक कसावट, पारदर्शिता और घर पहुंच सेवा, भू-अधिकार और पट्टाधारियों के पट्टे का नवीनीकरण, सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों को भी शामिल किया है।


कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में

मुख्यमंत्री मितान योजना, इंदिरा गांधी हरित अभियान, जवाहर जिम योजना, राजीव गांधी ज्ञानोदय केंद्र, महात्मा गांधी शहरी सम्मान पुरस्कार, तालाबों में विसर्जन कुंड निर्माण, तालाब घाटों पर महिला चेंजिग रूम, वेंडिंग जोन को भी शामिल किया है।

मालूम हो कि घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. शिव डहरिया ने जन घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल, मंत्री शिव डहरिया, टीएस सिंहदेव, मो.अकबर भी कार्यक्रम में मौजूद थे।