कांग्रेस प्रवक्ता ने पूर्व सीएम रमन सिंह से पूछा सवाल.. पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को लेकर भी कहीं ये बातें.. आप भी पढ़िए क्या कहा..

0
102

रायपुर 23 अगस्त, 2019। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जब लगातार माननीय न्यायालय पूर्व सांसद अभिषेक सिंह तथा उनके समर्थकों एवं उनके चाहने वालों के खिलाफ सारे तथ्यों का परीक्षण करके अपराध प्रमाणित पाए जाने पर राज्य शासन को धारा 154 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देता है तो इसमें प्रदेश सरकार का इंवल्वमेंट कैसे है? ये सवाल कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से की है।

उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह जैसे तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके व्यक्ति माननीय न्यायालय की तोहीन कर रहे हैं। माननीय न्यायालय के जज एवं न्यायमूर्ति का अपमान कर रहा हैं। तो क्यों ना पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को न्यायालय स्वयं गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दें और राज्य शासन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ अवमानना याचिका दायर करे। साथ ही साथ मानहानि का मामला शासकीय अधिवक्ताओं द्वारा दायर किया जाए। उन्होंने अंत में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से इसका जवाब मांगा है।