28 मई को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक कांग्रेस का आनलाईन महाअभियान…

0
115

रायपुर 27 मई, 2020। प्रवासी, कामगारों, किसानों, अंसगठित क्षेत्रों में काम करने वालों, एमएसएमई, लघु उद्योग, मछुआरों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की संख्या गंभीर संकट में है। वे पैसे, भोजन, नौकरी और अन्य आवश्यक वस्तुओं के बिना संघर्ष कर रहे है। दो महीने की देशव्यापी तालाबंदी में देश के लाखों प्रवासी पुरूषों, महिलाओं और बच्चों की तस्वीरों और वीडियों से हर देशवासियों को पीड़ा हुई है। ये लाखों करोड़ो मजदूर अपने घरगांव वापस आने की कोशिश कर रहे है। राजमार्गो पर सैकड़ो किलोमीटर पैदल चलनें से लेकर ट्रक, ट्रेलर और परिवहन के हर रूप में पैकिंग करने तक, इनमें से अनेक लोगों की लंबी यात्रा के दौरान बीमारी और दुर्घटनाओं से भी मृत्यु हुई।
कांग्रेस पार्टी श्रमिक साथियों की हर संभव सहायता कर रही है । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी हमारे प्रवासी श्रमिकों, किसानों और वेतन भोगियों की पीड़ा को कम करने के लिए केन्द्र सरकार को सुझाव दे रहे है। केन्द्र सरकारमदद देने के बजाय उनकी परेशानियों को नजरअंदाज करती रही और कोई सार्थक कदम नही उठा रही है।
कांग्रेस पार्टी ने किसानों, प्रवासी, कामगारों, दिहाड़ी मजदूरों, छोटे स्तर के व्यवसायों और गैर-संगठित श्रमिकों की आवाज बनकर सोशल मीडिया में लाइव विडियों के माध्यम से मोदी सरकार से मांग करने का फैसला लिया है कि, देश के ऐसे नागरिक जो आयकरदाता नही ह, ऐसे प्रत्येक परिवारों को 10 हजार रूपये का प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण तुरंत करे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशानुसार 28 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक देश के सभी राज्यों से बड़े पैमाने पर ऑनलाइन अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस पदाधिकारियों, सांसद, विधायक कार्यकर्ताओं को 28 मई 2020 को अनिवार्य रूप से सोशल मीडिया पर लाईव विडियों के माध्यम से केन्द्र सरकार के समक्ष विरोध दर्ज कराते हुए उक्त मांगो को रखे। समस्त जिला, ब्लाक एवं मोर्चा संगठनो के अध्यक्षगण यह सुनिश्चित करे कि निर्धारित समयवधी में संबधित क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आनलाईन लाईव में इस मांग को उठायेंगे।