फिर से दो सीटों पर कांग्रेस की बढ़त, अब इस सीटे में कांग्रेस चल रही है आगे.. देखिए वोटों का अंतर..

0
75

कोरबा 9 मई, 2019। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों में अब बीजेपी 9 सीट पर आगे चल रही1 है। जबकि कांग्रेस ने एक बार फिर बढ़त बनाई है। बस्तर सीट के साथ अब कोरबा में भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। सबसे ज्यादा मतों के साथ भाजपा के दुर्ग से विजय बघेल 2 लाख 70 हजार वोटों से ज्यादा, उनसे बाद रायपुर से सुनील सोनी 2 लाख 40 हजार वोटों और सरगुजा सीट से 1 लाख 40 हजार से भाजपा की रेणुका सिंह आगे चल रही हैं। जश्न के इस माहौल में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर पहुंच गए हैं। यहां पर संभवत: वे मीडिया से बात करेंगे। भाजपा में जश्न का माहौल है। पटाखे चलाए जा रहे हैं और मिठाईयां बंट रही हैं। वहीं कांग्रेस भवन में सन्नाटा पसरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here