बच्चा चोर समझकर मूक बधिर युवक की भीड़ ने की पिटाई.. साइन लैंग्वेज में अपनी मां को बताई पूरी घटना.. 50 के खिलाफ मामला दर्ज..

0
113

26 अगस्त 2019,बुरहानपुर। शनिवार रात लालबाग थाना क्षेत्र की सलीम कॉलोनी में भीड़ ने एक मूक-बधिर युवक को बच्चा चोर समझकर बुरी तरह पीटा। लाचार युवक भीड़ के सामने हाथ जोड़कर रोता रहा। अस्पताल में अपनी मां को साइन लैंग्वेज में उसने पूरी घटना बताई।

पुलिस ने 50 लाेगाें पर केस दर्ज किया है। प्रतापपुरा निवासी 19 वर्षीय शुभम जाधव की मां मंगलाबाई ने बताया कि बेटे को रात 9.30 बजे दो युवक बाइक पर ले गए थे। इनमें से एक युवक बंड्या से कुछ दिन पहले विवाद हुआ था।

बेटे ने बताया कि युवक उसे लालबाग ले गए। यहां दो अन्य युवकों को बुलाया और उनके साथ भेज दिया। दोनों युवक उसे सलीम कॉलोनी ले गए और ‘बच्चा चोर’ का शोर मचा दिया। इस पर भीड़ जमा हो गई और शुभम को बेरहमी से पीटा।