स्वाइन फ्लू, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी रोकने प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम, अगर आपके घर या आसपास है कोई बुखार का मरीज या चाहिए कोई मदद तो यहां करें कॉल…

0
81

22 जनवरी 2019 दुर्ग@ कोमल वर्मा। जिले में स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टरजनित बीमारियों पर नियंत्रण की दृष्टिगत दुर्ग सीएमएचओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित की गई है। जिसका दूरभाष नंबर 0788-2210773 है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. गंभीर सिंह ठाकुर से मिली जानकारी अनुसार नियंत्रण कक्ष 24 घण्टे खुली रहेगी। नियंत्रण कक्ष के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। – प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभारी बीईई देवानंद बंजारे, कम्प्यूटर आॅपरेटर रामस्वरूप, रामावतार यादव, वाहन चालक दुर्गा प्रसाद सोनी।
– दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक डाटा मैनेजर राकेश मसकरे, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संजय मिश्रा, बीआर सोनी और वाहन चालक ओंकार नारनौरेे।
– रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक सर्वे कार्यकर्ता केपी साहू, कम्प्यूटर आॅपरेटर धीरज सिंह, नंदकिशोर गजभिये व वाहन चालक सुरेश सिंह सागर की ड्यूटी लगाई गई है।
– उक्त कर्मचारियों को ड्यूटी समाप्ति के समय विस्तृत जानकारी संबंधित नोडल अधिकारी को देने कहा गया है।
– सीएमएचओ से मिली जानकारी अनुसार जिले के शासकीय तथा निजी अस्पतालों में वर्तमान में स्वाईन फ्लू के कोई भी संभावित मरीज भर्ती नहीं हुए हैं।
– जिले में स्वाईन फ्लू से बचाव हेतु आवश्यक औषधी टेमीफ्लू, वैक्सीन एवं वीटीएम कीट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here