छत्तीसगढ़ में कोरोना हुआ बेकाबू : मिले 2665 संक्रमित मरीज, 22 की मौत..

0
86

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आंकड़े बेहद चिंताजनक है। इसके बावजूद अधिकतर लोग बेखौफ होकर घूमते हैं। कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। अब रोजाना हजार से अधिक मरीज सामने आ रहे है। शुक्रवार को 2665 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

संक्रमित आंकड़ों में रोज हो रही है वृद्धि

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते आंकड़े डरावने है। संक्रमित मरीजों में रोज हो रहे इजाफे की वजह से लोग भयभीत है। शुक्रवार को 2665 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। वहीं 570 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

शुक्रवार को हुए कोरोना विस्फोट के बाद प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 15 हजार 307 है। प्रदेश में 2 हजार 565 नए मरीज मिलने से अब 3 लाख 34 हज़ार 778 कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंच गया है। जबकि अबतक प्रदेश में 3 लाख 15 हज़ार 423 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्च कर दिया गया है।

कोरोना से लोग भयभीत

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। कोरोना से शुक्रवार को 22 लोगों ने जान भी गंवाई है। राहत की बात यह है कि इस बीमारी से 570 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए है।

देखें जिलेवार आंकड़ा-