असम में आज 47 सीटों पर मतदान, मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं की किस्मत बदलेगी EVM

0
127

नेशनल। असम में चुनाव की तैयारियां हो चुकी है। आज पहले चरण का चुनाव होगा। ये चुनाव कई मंत्रियों की किस्मत का फैसला करेगा। इनमें से अधिकतर सीटों पर सत्ताधारी भाजपा-अगप गठबंधन, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन और नवगठित असम जातीय परिषद ( AJP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। असम में आज 47 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्रनाथ गोस्वामी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा और कई मंत्रियों की किस्मत आज EVM में कैद होगी। इनमें से अधिकतर सीटों पर सत्ताधारी भाजपा-अगप गठबंधन, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन और नवगठित असम जातीय परिषद (एजेपी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है।

असम के मुख्य चुनाव अधिकारी नितिन खाडे ने कहा…

आपको बता दे 2016 के चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटों में से 35 सीटें हासिल कीं, जबकि शेष कांग्रेस और अन्य दलों को मिलीं थी। असम के मुख्य चुनाव अधिकारी नितिन खाडे ने कहा कि शनिवार को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू चुनाव संपन्न कराने के लिए मतदान की वेबकास्टिंग सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

EVM लिखेंगी कई बड़े नेताओं का भाग्य

आज असम में 4,032,481 महिलाओं सहित 8,109,815 मतदाता 11,537 द्वारा मतदान केंद्रों पर मतदान करने की संभावना है। असम चुनाव में आज EVM मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेताओं की किस्मत का फैसला करेगी। इनमें विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी (जोरहाट), कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता देवव्रत सैकिया (नाजिरा), जेल में बंद रायजोर दल के अध्यक्ष व प्रमुख किसान नेता अखिल गोगोई (शिबसागर) और असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई (दुलियाजान) हैं।