कोरोना अपडेट : देश में पिछले 24 घंटे में 20,799 नए केस आए सामने, इतने मरीजों की हुई मौत……

0
286

नई दिल्ली, 04 अक्टूबर 2021। देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार 799 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 180 लोगों की मौत हो गई। जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है।

मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल 26 हजार 718 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 64 हजार 458 हो गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 38 लाख 10 हजार 348 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 48 हजार 997 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अबतक 3 करोड़ 31 लाख 21 हजार 247 लोग ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 90 करोड़ के पार हो गया है। कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 23 लाख 46 हजार 176 डोज़ दी गईं। जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 90 करोड़ 79 लाख 32 हजार 861 हो गया है।