कोरोना से जंग जारी, छत्तीसगढ़ में विदेशों से मंगाई जा सकती है कोरोना वैक्सीन : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

0
96

रायपुर। इस समय पूरे देश और प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए सावधानी के अलावा वैक्सीन ही एक मात्र उपाय है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश में तेजी से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। लेकिन सीमित संख्या में टिके उपलब्ध होने के कारण सब को टिका लगा पाना संभव नहीं हो पा रहा है। वैक्सीन की मात्रा बढ़ाने के बाद ही प्रदेश में जल्द टीकाकरण किया जा सकता है। इस कमी को देखते हुए अब छत्तीसगढ़ विदेशों से भी वैक्सीन मंगा सकती है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी है।

विदेशों से वैक्सीन मंगाने पर हो रही है चर्चा

छत्तीसगढ़ में हो रही वैक्सीन की कमी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि विदेशों से वैक्सीन मंगाने पर चर्चा हो रही है। कुछ राज्यों ने ग्लोबल टेंडर भी फ्लोट किए हैं। ग्लोबल टेंडर के क्या नतीजे आते हैं, इसमें कौन भाग लेते हैं, अलग-अलग कंपनियों की वैक्सीन अलग-अलग रेट कितने में बिकती हैं। इस पर समीक्षा की जाएगी। जैसे ही अन्य राज्यों के ग्लोबल टेंडर खुलते हैं उनकी स्थिति देखी जाएगी।