छुट्टी से वापस लौटने के बाद सेना के जवान ने की खुदकुशी की कोशिश, जानिए क्यो..

0
64

07 जून, 2019 दंतेवाड़ा। छुट्टी से लौटने के बाद सीआरपीएफ 230 बटालियन के जवान के. सुंदरम ने चूहा मारने का दवा खा लिया। उसे जिला हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। बताया जाता है कि जवान छुट्टी पर घर गया था। दो जून को उसे ड्यूटी जॉइन करनी थी, लेकिन वह ड्यूटी पर न जाकर होटल में ठहरा था।

गुरुवार की शाम को पत्नी को फोन कर जहर खाने की सूचना दी। इस पर पत्नी ने स्थानीय साथियों को यह जानकारी देते हुए तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाने को कहा। माना जा रहा है कि अवकाश के दौरान पारिवारिक विवाद हुआ होगा, जिसके चलते वह ड्यूटी जॉइन करने की बजाय होटल में ठहरा था। सीआरपीएफ के डीआइजी डीएन लाल ने घटना की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here