नए प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी से दया सिंह ने की मुलाकात, 45 मिनट तक चर्चा में उसेंडी ने कहा- दुर्ग समेत प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतकर मोदी को दोबारा बनाएंगे पीएम

0
81

09 मार्च 2019 भिलाई।  भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी से भाजपा नेता व बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने मुलाकात की। तकरीबन 45 मिनट तक दया ने नए प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी से चर्चा की। दया ने बताया कि, प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी ने लोकसभा चुनाव के लिए टास्क दिया है। प्रदेश की सभी 11 सीट जीतकर पीएम मोदी को दोबारा पीएम बनाने का लक्ष्य रखा है।

प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी ने कहा है कि विधानसभा चुनाव की बातों को छोड़कर अब लोकसभा चुनाव के लिए काम करना है। मैं बहुत जल्द दुर्ग जिले के दौरे पर आउंगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here