पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने की उठी मांग, भिलाई के इस नेता ने भोलेनाथ का प्रसाद सौंपकर कहा- आपके नेतृत्व में लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, जीत भी मिलेगी

0
74

06 जनवरी 2019 भिलाई। भाजपा में विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को बनाया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? संगठन में इसके लिए कसरत शुरू हो गई है। लॉबिंग भी शुरू हो गई है। नेता दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि 10 या 11 जनवरी तक इस पर निर्णय हो सकता है। उससे पहले छत्तीसगढ़ के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह का नाम तेजी से प्रदेश अध्यक्ष के लिए उभर रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें प्रदेश की कमान सौंपने की मांग भी कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर भिलाई के भाजपा नेता और बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात की।

दया ने बाबा धाम का प्रसाद भी दिया
– दया सिंह ने रमन सिंह को बाबा धाम का प्रसाद भी दिया।
– इस मुलाकात में दया सिंह ने सीधे रमन सिंह से यह कह दिया कि प्रदेश में भाजपा की कमान आप ही संभालें। ताकि इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को 11 में से 11 सीटें जीत सके।
– दया ने रमन सिंह से कहा है, प्रदेशभर में आपके जैसा नेतृत्व क्षमता वाला व्यक्ति पार्टी को नहीं मिलेगा।
– आपके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा। निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव के बाद अन्य चुनाव में भाजपा को जीत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here