भूपेश के साथ तीन दिन तक दिल्ली में थे देवेंद्र, आज ही लौटे, बॉडी लैंग्वेज से लगा सबकुछ ठीक है, भूपेश सीएम बने देवेंद्र का मंत्री बनना तय, क्योंकि…

0
78

16 दिसंबर 2018 भिलाई@ विशेष संवाददाता। नगर निगम भिलाई के महापौर और प्रदेश के सबसे युवा विधायक देवेंद्र यादव दिल्ली से लौट आए हैं। देवेंद्र तीन दिनों से पीसीसी चीफ भूपेश बघेल के साथ दिल्ली में थे। उनकी हर बैठकों में देवेंद्र साथ जाते रहे। रविवार की सुबह ही देवेंद्र भूपेश के साथ लौटे। एअरपोर्ट में देवेंद्र यादव और उनके बड़े भाई पीसीसी सचिव धर्मेंद्र यादव की एक तस्वीर सामने आई है। दोनों का बॉडी लैंग्वेज कुछ इशारा कर रही है। यह साफ इशारा कर रहा है कि सबकुठ ठीक है।


अगर ऐसा हुआ तो देवेंद्र यादव के लिए भी यह पॉजीटिव साइन है। क्योंकि देवेंद्र भूपेश के कट्‌टर समर्थकों में जगह बनाने में सफल हो गए हैं। पहले भूपेश ने देवेंद्र को मेयर की टिकट दी।

इसके बाद विधानसभा के लिए लॉबिंग की। भिलाई के वरिष्ठ पत्रकारों की माने तो, देवेंद्र ने कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय को चुनाव हराया है। जिसे पार्टी का चाणक्य भी कहा जाता था। मंत्री काे चुनाव में शिकस्त देने की वजह से देवेंद्र का कद बढ़ गया है। लाल बत्ती के हकदार भी उनके समर्थक बता रहे हैं। राजनीतिक पंडित कहते हैं, अगर पीसीसी चीफ भूपेश सीएम बनते हैं तो देवेंद्र को कैबिनेट में जगह मिलना तय है। अब देखना ये होगा कि सीएम कौन बनता है और कैबिनेट में जगह किसे मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here