जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में किया औचक निरिक्षण, नशे में धुत होकर पढ़ा रहे थे 3 मास्टरजी, तत्काल निलंबित

0
81

12 अनवरी 2019, गरियाबंद। प्रदेश में गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी ने देवभोग विकासखंड में आकस्मिक निरिक्षण किया। निरिक्षण करने के दौरान स्कूलों में भारी अनियमितताओं का उजागर हुआ है।

जिला शिक्षा अधिकारी एस. एस. ओगरे ने कुल 17 स्कूलों का निरीक्षण किया। जिसमें से 14 स्कूलों में अनियमितताएं पाई गईं। साथ ही इस दौरान कई बड़ी कार्रवाई को भी अंजाम दिया। हद तो तब हो गई जब 3 शिक्षक ऑन ड्यूटी पर ही नशे की हालत में पाए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने तीनों शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया। वहीं एक शिक्षक के 10 दिन से बिना कोई सूचना दिए नदारद रहने की जानकारी मिलने पर उसे भी तत्काल निलंबित कर दिया है। इसके अलावा हाजरी लगाकर गायब मिले 4 शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी के इस आकस्मिक निरीक्षण से देवभोग क्षेत्र के सभी स्कूलों में हड़कंप मच गया है। अधिकारी ने कहा कि निरीक्षण निरंतर जारी रहेगी। साथ ही अब वे हर हफ्ते यहां की रिपोर्ट लेंगे। मामले में सबसे अहम बात यह है कि विकासखंड स्तर पर पहले ही मॉनिटरिंग कमेटी काम कर रही है। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कमेटी की नजर में क्यों नहीं आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here