DPS भिलाई के इस स्टूडेंट ने मरने से पहले मां और बहन के साथ मॉल में शॉपिंग की, पिता शाम को लौटे तो फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस कर रही जांच…

0
166

17 मार्च 2019, भिलाई। दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली के 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र का नाम 16 वर्षीय अमन चौधरी है। वह सूर्या विहार कॉलोनी में रहता था। परिजनों ने बताया कि, अमन के पिता कमलकांत एनएसपीसीएल भिलाई-3 में नौकरी करते हैं। कमलकांत सुबह 10.30 बजे ड्यूटी गए। उसके बाद अमन की मां और बहन भी मार्केट चली गईं। जब दोनों शाम को घर लौटे तो बेल बजाई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें लगा अमन बाथरूम में होगा।
डीपीएस भिलाई के 10वीं के छात्र अमन चौधरी के खुदकुशी मामले में पुलिस कारणों का पता लगा रही है। आखिर अमन ने क्यों ये कदम उठाया? इसका जवाब पैरेंट्स को भी नहीं मिल रहा है। क्योंकि अमन पढ़ाई में बढ़िया था। 10वीं के दोनों पेपर भी ठीक बने। तीसरे की तैयारी में जुटा हुआ था। शुक्रवार को अपनी मां और बड़ी बहन के साथ शॉपिंग करके लौटा। इसके एक घंटे बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

  • सूर्या विहार कॉलोनी निवासी अमन के परिजनों ने बताया कि, 10वीं का दोनों पेपर बढ़िया बना था। वह खुद यह बताया था। खुदकुशी जैसे कदम क्यों उठा लिया? यह समझ से परे है।
  • खुदकुशी की मिलते ही स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों का कहना है, अमन थोड़ा शरारती था। हो सकता है कि उसने खेल-खेल में या कुछ प्रयोग करते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली हो। लेकिन अभी यह भी सत्य नहीं है।
  • स्मृतिनगर चौकी प्रभारी बीपी शर्मा ने बताया कि, 16 वर्षीय अमन का एग्जाम चल रहा था। शनिवार को पीएम कराया गया।
  • पुलिस ने बताया शुक्रवार की सुबह अमन घर पर ही था। अमन के पिता कमलकांत एनएसपीसीएल भिलाई-3 में नौकरी करते हैं। कमलकांत सुबह 10.30 बजे ड्यूटी गए।
  • उसके बाद छात्र की मां और बहन भी मार्केट चली गई।
  • जब दोनों शाम को मार्केट से वापस लौटे तो घर की घंटी बजाई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें लगा अमन बाथरूम में होगा। इंतजार करते-करते काफी वक्त हो गया। फिर उन्होंने पड़ोसियों को खबर दी।
  • इतने में अमन के पिता भी आ गए। जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो खिड़की से अमन एक रस्सी के सहारे लटकता दिखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here