लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की प्रचार-प्रसार प्रभारियों की लिस्ट, दुर्ग की 9 सीटों का जिम्मा संभालेंगे मेयर देवेंद्र यादव, रायपुर प्रमोद दुबे और नांदगांव का मोर्चा मंत्री मो. अकबर के हवाले, देखिए बाकी जिले की लिस्ट…

0
105

17 मार्च 2019, रायपुर। लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तर पर लोकसभावार क्षेत्रीय प्रचार-अभियान केन्द्र समिति का गठन किया गया है। जिसमें प्रदेश प्रचार समिति के सदस्यों को लोकसभा प्रभारी सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही लोकसभा स्तर पर समन्वयक और विधानसभा स्तर पर सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

एआईसीसी के प्रचार-प्रसार समिति के चेयरमेन आनंद शर्मा के आदेश से यह नियुक्तियां की गई हैं। जिन्हें लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है उनमें सरगुजा से डा.अजय तिर्की, रायगढ़ से शंकर अग्रवाल, जांजगीर आैर कोरबा जयसिंह अग्रवाल, बिलासपुर से अरूण सिंघानिया, राजनांदगांव से मोहम्मद अकबर, दुर्ग से देवेन्द्र यादव, रायपुर से प्रमोद दुबे, महासमुंद से पारस चोपड़ा, बस्तर से जतिन जायसवाल आैर कांकेर से सलाम रिजवी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here