दुनिया को अलविदा कह गए जनसम्पर्क विभाग के सहायक संचालक डॉ. छेदीलाल तिवारी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक

0
137

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना बेकाबू हो रहा है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर छेदीलाल तिवारी का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। डॉक्टर छेदीलाल तिवारी की गिनती लोकप्रिय अधिकारियों में की जाती थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसम्पर्क विभाग के सहायक संचालक डॉ. छेदीलाल तिवारी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. तिवारी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

विभाग में शोक की लहर

डॉक्टर छेदीलाल तिवारी संघर्ष करने वाले और काफी लोकप्रिय अधिकारी थे। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा, संयुक्त सचिव उमेश मिश्रा, प्रभारी जनसंपर्क संचालक जे. एल. दरियो और संयुक्त संचालक उमेश मिश्रा सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ने उनके असमय निधन पर दुख व्यक्त किया है। विभाग में शोक की लहर छा गई है।