दया सिंह के नेतृत्व में डॉ रमन सिंह से बोल बम समिति के नए सदस्य ने की मुलाकात.. लंबी चर्चा के बाद दुर्ग जिले में वार्ड स्तर तक जोड़ें जाएंगे सदस्य.. इस समिति के जरिए मुफ्त में बाबा धाम की यात्रा भी कर सकते हैं आप..

0
79

भिलाई 29 अप्रैल, 2019। बोलबम समिति के संयोजक दया सिंह के नेतृत्व में नए सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात की। आधे घंटे की इस चर्चा में बोल बम समिति के विस्तार को लेकर बातचीत हुई। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने समिति की तारीफ की और दया सिंह की सराहना करते हुए बोल बम समिति के कामकाज की जानकारी ली।

दया सिंह ने डॉ रमन सिंह को बताया कि पिछले 11 वर्षों से भिलाई में बाबा भोलेनाथ की धूम धाम से बारात निकाली जा रही है जिसमें पूरा शहर सम्मिलित होता है। वहीं उन्होंने बताया कि आगे इस समिति का विस्तार किया जा रहा है। जिसमें दुर्ग जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में वार्ड स्तर तक सदस्य जुड़े जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सावन में बाबा धाम की यात्रा इस समिति द्वारा मुफ्त में कराई जाएगी। जिसके लिए योजना तैयार की जा रही है। जिसके लिए उन्होंने डॉ रमन सिंह से मार्गदर्शन भी लिया। बता दें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बोल बम समिति के संरक्षक भी है।

दया सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बीच बातचीत के कुछ अंश

  • बोल बम समिति का बड़े रूप में विस्तार किया जाएगा
  • दुर्ग जिले के सभी वार्डों में नए सदस्य जोड़ें जाएंगे
  • 23 मई के बाद नए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की मौजूदगी में नई सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
  • इस वर्ष सावन में मुफ्त में बाबा धाम की यात्रा कराने का निर्णय लिया है।
  • पिछले 11 वर्षों से भिलाई में बोल बम समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जा रही है जो लगातार जारी रहेगा।
  • आधे घंटे की इस बैठक में रमन सिंह ने बोल बम समिति के कामकाज की जानकारी ली।
  • दया सिंह ने बताया कि समिति समाज सेवा की भावना से भी काम करती है।
  • समय-समय पर गरीबों को भोजन खिलाने से लेकर जरूरत के सामान बांटने तक का काम करती है।
  • सर्दी के समय कंबल बांटने का नेक कार्य भी करती है।
  • गर्मियों में उन्होंने जरूरतमंद और गरीबों को मच्छरदानी बांटने का काम किया है।
  • उन्होंने यह भी बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्चों को खाना खिलाने से लेकर कपड़े कंबल और जरूरत के सामान पहुंचाने का काम करती है।
  • दुर्ग के वृद्धाश्रम और अनाथालय मैं स्वादिष्ट पकवान बांटने का भी कार्य करती हैं।
  • रमन सिंह ने उनके इस कामकाज की सराहना की और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here