डॉ. सुशीला यादव की किताब में मिलेगी विश्वभर की महिलाओं की सक्सेस स्टोरी…

0
134

भिलाई। कल्याण लॉ कॉलेज सेक्टर-7 में सोमवार को मानव अधिकार दिवस मनाया गया। इस मौके पर कल्याण लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल और दुर्ग यूनिवर्सिटी की लॉ डिपार्टमेंट की डीन डॉ. सुशीला यादव की किताब उड़ान एक परिचय का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग-भिलाई के सीनियर एडवोकेट्स शामिल हुए।
विमोचन में डीन डॉ. सुशीला यादव ने कहा, 222 पेज की इस किताब में विश्वभर की सफल महिलाओं की कहानी है। उन महिलाओं ने कैसे संघर्ष भरे दिन में अपनी सफलता प्राप्त की, यह जानने को मिलेगा। महिला सशक्तिकरण पर डॉ. सुशीला ने कहा, अब महिलाएं अबला नहीं है, अब सबला है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहां महिलाओं ने अपनी सफलता के झंडे नहीं गाड़े है।

किताब की सबने की तारीफ

विमोचन के मौके पर दुर्ग सुराना लॉ कॉलेज के प्राचार्य गोपालदास वैष्णव, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक यादव, अधिवक्ता नीता साहू, प्राची निमोनकर, समाजसेवी शिशुपाल यादव, रामनाथ यादव समेत कॉलेज स्टूडेंट्स अन्य मौजूद रहे। सबने डॉ. सुशीला की किताब का रिव्यू किया। प्राचार्य गोपालदास ने कहा, इतने कम शब्दों में विश्व की टॉप वुमेंस की स्टोरीज को स्थान दिया है। यह बेहतरीन है।

किताब में तीजन बाई से लेकर रेणुका की स्टोरी

कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुशीला यादव ने बताया कि इस उड़ान एक परिचय किताब में विश्वभर की सक्सेस महिलाओं की कहानी है। छत्तीसगढ़ से पद्मभूषण डॉ. तीजन बाई, इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर रेणुका यादव, डीएसपी संगीता, कॉलेज की स्टूडेंट रही सब इंस्पेक्टर ममता की स्टोरी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here