छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथ लगे नशे के सौदागर,1 करोड़ 10 लाख के ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार…..

0
311

अंबिकापुर, 13 अक्टूबर 2021। नशे के खिलाफ सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां ब्राउन शुगर व हेरोइन की तस्करी करने वाले एक अन्तर्राजिय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने इस गिरोह के कब्जे से 1करोड़ 10 लाख के ब्राउन शुगर व हिरोइन बरामद किया है। इसके साथ ही 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार इन आरोपियों के कब्जे से 625 ग्राम ब्राउन शुगर व 110 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया है। पुलिस ने अम्बिकापुर समेत झारखंड और बिहार इस गिरोह में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।