09 जुलाई 2019, दुर्ग। दुर्ग और भिलाई के पर्यावरण प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। अब दुर्ग वन मण्डल द्वारा पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए फोन करने पर नागरिकों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध करेगा। इसके लिए वन मण्डल द्वारा विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है। पौधा लगाने के इच्छुक नागरिकगण फोन कर निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकेंगे। नागरिकों को निःशुल्क गुलमोहर, करंज, शिशु, अमलतास, टिकोमा, गौरी, केसिया, सामिया, नीम, मौलश्री, पारिजात, निबु, पुत्रनजीवा, एलोविरा, गिलोय, आंवला, पारसपीपल एवं मुनगा प्रजाति के पौधे उपलब्ध कराया जाएगा। नागरिकगण मोबाईल नंबर 94076-10884, 77468-24555 एवं 94060-91336 पर काॅल कर पौधे प्राप्त कर सकते हैं।