क्षत्रिय महासभा का विस्तार: प्रदेश के मार्गदर्शक मंडल के संरक्षक बनाए गए पत्रकार अरविंद सिंह, सुधीर सिंह और खिलावन सिंह चौहान..

0
83

रायपुर 15 नवंबर, 2019। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने छत्तीसगढ़ में युवा को समाज से जोड़ने के लिए पत्रकारों को मार्गदर्शक मंडल का संरक्षक बनाया गया है। वे समय-समय पर युवाओं को और समाज को मार्गदर्शित भी करेंगे।

प्रदेश चित्र के मार्गदर्शक मंडल के संरक्षक में पत्रकार गण अरविंद सिंह, सुधीर सिंह और खिलावन सिंह चौहान को बनाया गया है। समाज ने इन प्रतिष्ठित लोगों को मार्गदर्शक मंडल का संयोजक बनाया है। जो युवा पीढ़ी को मार्गदर्शित करेंगे। साथ ही उल्लेखनीय कार्य करने वालों युवाओं को समाज से जोड़ने का भी काम करेंगे।

पत्रकार खिलावन सिंह चौहान

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह (पूर्व सांसद, प्रतापढ़, यूपी), नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं कोषाध्यक्ष माननीय बच्चन सिंह राणा (नई दिल्ली), राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू (लखनऊ), यूवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भार्गव (नईदिल्ली), राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम (बस्तर) एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह (भिलाई) की सहमति से जिले के मार्गदर्शक मंडल का संरक्षण बनाया गया है।