क्षत्रिय महासभा की महिला वीरांगना टीम में भिलाई की सरोज सिंह, राजनांदगांव की शिवानी परिहार और रायपुर की अनु सिंह को मिली जिम्मेदारी..

0
87

रायपुर 15 नवंबर, 2019। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला वीरांगना के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। भिलाई की सरोज सिंह को महिला वीरांगना की प्रदेश सचिव, राजनांदगांव की शिवानी सिंह परिहार को यूथ विंग की प्रदेश सचिव और रायपुर की कुमारी अनु सिंह को कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। पिछले कई वर्षों से समाज की सेवा कर रहे इन वीरांगनाओं को उनके कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव रक्षा सिंह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष युवा विंग दया सिंह की सहमति से दिल्ली नाम भेजा गया। जहां अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह (पूर्व सांसद, प्रतापढ़, यूपी), महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष देवंती सिंह, नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं कोषाध्यक्ष माननीय बच्चन सिंह राणा (नई दिल्ली), राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू (लखनऊ) की सहमति से नियुक्त किया गया है।