बेखौफ बदमाशों ने सरेआम पत्रकार को मारी गोली.. भांजी के साथ छेड़छाड़ की थाने में की थी शिकायत.. देखें वीडियो..

0
85

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबद में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि सरेआम लोगों पर गोलियां चला रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में पत्रकार पर हुए हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। एक पत्रकार विक्रम जोशी को उसकी बेटी के सामने सरेआम सिर में गोली सिर्फ इसलिए मार दी क्योंकि उस पत्रकार ने अपनी भांजी के साथ हो रहे छेड़खानी की तहरीर पुलिस को दी थी। पत्रकार की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना सोमवार रात लगभग साढ़े दस बजे की है।

यह पूरा घटनाक्रम पास के एक सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसे आप देख सकते हैं। खबर है कि इस घटना में संलिप्त पांच अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गये हैं। कुछ बदमाशो द्वारा पत्रकार विक्रम की भांजी के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी। जिसकी तहरीर विक्रम ने चार दिन पहले थाने में दी थी। तहरीर देने से बौखलाये बदमाशो ने सोमवार रात लगभग साढ़े दस बजे सारेआम विक्रम जोशी के सिर पर गोली मार दी। विक्रम को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।