VIDEO: नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या पर सरकार को ठहराया जिम्मेदार.. बताई ये वजह..

0
152

रायपुर। हरेली के अवसर पर जहां प्रदेश सरकार ने गोधन न्याय योजना की शुरुआत कर दी है। वहीं विपक्ष ने राज्य सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। गोधन न्याय योजना पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में आज गोबर खरीदी कम हो रही है कांग्रेस का उत्सव ज्यादा मन रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग की कैसे धज्जियां उड़ाई गई आप हर फोटो और वीडियो में देख सकते हैं। प्रदेश के मुखिया से लेकर संसदीय सचिव तक सबने ये सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई आपके सामने ये उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि जुर्माने की आप बात कर रहे हैं। आप खुद जुर्माना पटाएंगे क्या?

यहीं नहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने ये भी कहा कि कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। वे भीड़ इकठ्ठा कर आयोजन कर रहे है। और ना मास्क पहन रहे है। और ना कोई सावधानी बरत रहे है।