विवाद के दौरान RPF में महिला इंस्पेक्टर ने थाने के सामने ही पति से कहा – यहां से भाग जाओ नहीं तो चल जाएगी गोली, इतने में निकाली सर्विस रिवाल्वर और दाग दी गोली, पति की हालत गंभीर, रायपुर में किया भर्ती…

0
73

11 मार्च 2019, रायपुर। राजधानी से महज 70 किलोमीटर दूर स्थित भाटापारा में आरपीएफ महिला इंस्पेक्टर ने अवैध संबंधों के शक में अपने पति को गोली मार दी। जिसके बाद महिला इंस्पेक्टर के पति को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल लाया गया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। महिला इंसपेक्टर का नाम सुनीता मिंज बताया जा रहा है। पति का नाम दीपक श्रीवास्तव बताया जा रहा है। दीपक भी रेलवे में ही इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेन्ट में कार्यरत है।

  • कुछ साल पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद दोनों में विवाद शुरु हो गया।
  • रविवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते पति को डराने के लिए गुस्से तमतमाई सुनीता ने हवा में फायरिंग कर दी।
  • विवाद के वक़्त सुनीता ड्यूटी पर ही तैनात थी।
  • पूरा विवाद RPF थाने के सामने ही हुआ, जिसके बाद उसने गुस्से में पति दीपक पर दो गोलियां दाग दी।
  • महिला ने विवाद के दौरान ही पति को भाग जाने नहीं तो गोली मार देने की धमकी देने लगी।
  • फिर जैसे ही सुनीता ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकालनी शुरू की, दीपक वहां से भागना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक उस पर दो गोलियां महिला इंसपेक्टर दाग चुकी थी।
  • पुलिस जल्द ही पति का बयान लेगी। आरोपी सुनीता को पुलिस ने गिरफ्तारी कर लिया गया है साथ ही पुलिस मामले की पूरी जांच में लग गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here