आपदा पीड़ित दो परिवारों को 8 लाख की आर्थिक सहायता.. कलेक्टर ने की स्वीकृत..

0
63

बलौदाबाजार, 5 अक्टूबर, 2019। प्राकृतिक आपदा से पीड़ित दो परिवारों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक परिवार को 4-4 लाख रूपए की सहायता मिलेगी।

  • कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत 4 अक्टूबर को यह सहायता राशि स्वीकृत की है।
  • लाभान्वित हितग्राहियों में बिलाईगढ़ तहसील के गांव गिरवानी निवासी राजेन्द्र प्रसाद रात्रे तथा ओड़काकन के परशुराम मांझी शामिल हैं।
  • कलेक्टर ने तहसीलदार बिलाईगढ़ को आरटीजीएस के जरिए हितग्राहियों के खाते में स्वीकृत राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।