किसान के खेत में लगी आग.. 8 एकड़ में फैले धान जलकर खाक.. पुलिस ने किया मामला दर्ज..

0
78

जांजगीर। जिले के केवा गांव में किसान के खेत में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से 8 एकड़ खेत में फैले धान जलकर खाक हो गया। जानकारी मिलने के बाद गांव वालों ने आग पर काबू पाया।

  • आग लगने की वजह पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग के पीछे शरारती तत्वों की हरकत की बात सामने आ रही है।
  • फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया​। वहीं, आग से नुकसान का अभी आंकलन नहीं हुआ।