लंबे इंतजार के बाद भूपेश सरकार ने की निगम-मंडल आयोग की पहली नियुक्ति…

0
81

16 अगस्त 2019 रायपुर।  लंबे इंतजार के बाद निगम मंडल में पहली नियुक्ति की गई है। सलाम रिजवी को वक्फ बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया हैै। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड से मोहम्मद सलीम अशरफी का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया गया है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद से ही निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर चर्चा थी। विधानसभा चुनाव के ठीक बाद लोकसभा चुनाव सिर पर था, जिसके चलते निगम मंडलों में नियुक्ति नहीं की गई थी। अब निगम मंडलों में नियुक्ति शुरू हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here