मुख्यमंत्री की माता के निधन पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने जताया शोक, आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना..

0
111

रायपुर 7 जुलाई, 2019। सीएम भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी देवी का रविवार शाम रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में निधन हो गया है। सीएम की माता के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया । रमन सिंह ने ट्वीट में लिखा कि बिन्देश्वरी बघेल जी के निधन समाचार से मन स्तब्ध है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। सभी परिजनों को इस वज्रपात में धैर्य प्रदान करें। इस दुखद घड़ी में हम सभी भूपेश बघेल और शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

बता दें कि बिंदेश्वरी बघेल लंबे समय से बीमार चल रहीं थी, जिसके बाद उन्हें राजधानी के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनका आज इलाज के दौरान निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here