पूर्व सीएम रमन सिंह बोले- बैक डोर एंट्री से महापौर बनाने का प्रयास कर रही है सरकार, महापौर का चुनाव बदलने की प्रक्रिया जनता का अपमान..

0
80

दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज देवांगन समाज के कार्यक्रम परमेश्वरी आश्रम के लोकार्पण कार्यक्रम में दुर्ग पहुंचे थे। जहां उन्होंने सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव में पार्षदो के द्वारा महापौर चुनने की प्रकिया को देखकर लगता है कि पर कांग्रेस चुनाव में जाने से डर गई है। इसीलिए वो महापौर का चुनाव बदलने की प्रक्रिया कर रही है।

वो बैकडोर एंट्री से महापौर बनाने का प्रयास कर रहे है। सरकार जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है।
डॉ. रमन सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही सरकार का दुरुपयोग कर खरीद फ़रोख्त कर महापौर चुनना चाह रही है। सरकार का यह निर्णय जनता का अपमान है। पूर्व में हमारी भी सरकार रही पर हमने लोकतांत्रिक तरीके में जनता को सर्वोपरि रखा।
रमन सिंह इसके बाद भी नहीं रुके उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पिछले सरकार के कई योजनाओं को बंद करा दिया है। जिससे बुनकरों की भी स्थिति खराब हो गई है पिछले सरकार में कई करोड़ के काम बुनकरों के पास रहते थे। आज वही काम के लिए तरस रहे है। महाराष्ट्र चुनाव में स्टार प्रचारक में रमन सिंह का नाम नही होने पर कहा कि मुझे चित्रकूट की जिम्मेदारी है और पार्टी को जब जरूरत पड़ेगी वहाँ जाएंगे महाराष्ट्र में मोर्चा संभालने कई बड़े नेता है।
देवांगन समाज के इस कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री रमशिला साहू समेत कई दिग्गज शामिल हुए।