MP की पूर्व महिला एवं बाल मंत्री अनुसुइया उईके होंगी छत्तीसगढ़ की नई राज्यपाल.. उनके बारे में जानिए…

0
93

रायपुर 16 जुलाई, 2019। अनुसुईया उईके छत्तीसगढ़ की नयी राज्यपाल होगीं। बलरामदास टंडन के निधन के बाद से ही नयी नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा था। तभी से मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल छत्तीसगढ़ की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रही थी। अनुसूईया उईके मध्यप्रदेश की पुरानी भाजपा नेता है। वो राज्यसभा सांसद भी रह चुकी है। छिंदवाड़ा की रहने वाली अनुसूईया उईके भाजपा की पुरानी नेता रही है।

10 अप्रैल 1957 को जन्मी अनुसूईया राष्ट्रीय जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष भी रही हैं। अर्थशास्त्र की व्याख्याता रही अनुसूईया शासकीय कांलेज तामिया छिंदवाड़ा में पदस्थ रही। बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और राजनीति में चली आयी। 1988 में वो मध्यप्रदेश में महिला बाल विकास मंत्री भी रह चुकी है। 1985 से 1990 तक वो दमुआ से विधायक रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here