प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय कहा – देश मे 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए…एक्साइज ड्यूटी में मोदी का बड़ा खेल… सिस्टम फेल और बढ़ गए तेल…

0
134

रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। लेकिन केंद्र सरकार इस पर गंभीर नहीं है। कोरोना काल के पहले से ही सरकार की असंवेदनशीलता की वजह से आर्थिक संकट खड़ा हो चुका था। मोदी सरकार के गलत नीति के चलते देश आर्थिक संकट में है। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कही।

मोदी सरकार के गलत फैसलों का परिणाम भोग रही है जनता

वहीं उन्होंने कहा कि देश में तेजी से पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ रहे है। मोदी सरकार में 247 प्रतिशत की वृद्धि पेट्रोल और डीजल में 794 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मोदी सरकार ने बिना सोचे समझे नोटबंदी की। बिना सोचे समझे जीएसटी लेकर आई। आज उसका परिणाम जनता भोग रही है।

जनता की भावना से खेल रही है मोदी सरकार

सुबोध कांत सहाय ने कहा ने कि आर्थिक संकट की स्थिति है। मोदी सरकार की वजह से भी आर्थिक संकट है। बीते 7 वर्ष से देश में लगातार महंगाई बढ़ी है। मोदी सरकार जनता की भावना से खेल रही है। मनमोहन सरकार में महंगाई पर रोक लगाई थी। मनमोहन सरकार गांव-गरीब की सरकार थी। मोदी सरकार में गरीबी फिर बढ़ गई। 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे चले गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम बोले कि महंगाई के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। चार लाख करोड़ मोदी सरकार ने एक्साइज ड्यूटी से कमाए है।