गणेश विसर्जन हादसा: 20 सेकंड में जहां समा गई थी 11 लोगों की जान.. आज फिर वही पुलिस की मौजूदगी में डूब गई नाव..

0
64

15 सितबंर 2019,भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हुआ।भोपाल की खटलापुरा तलाब में गणपति की मूर्ति को विसर्जित करने आए कुछ लोगों की नाव पलट गई और इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई।प्रशासन और पुलिस ने गणपति मूर्ति विसर्जन हादसे से कोई सबक नहीं लिया।

यहीं अब फिर डूबी है एक और नाव। यह नाव शनिवार की दोपहर एक बजे पर डूबी। इसमें भी तीन लोग सवार थे। ये खुद के प्रयासों से बचेए लेकिन इस तालाब में हादसे रोकने के लिए प्रशासनए नगर निगम और पुलिस ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं।

इस समय राजधानी के खटलापुरा छोटे तालाब पर भीड़ बढ़ती जा रही है। यहीं हुआ था शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा। यहां फिर एक नाव डूब गई। इसे देखने जमा भीड़ को नियंत्रित करने जहांगीराबाद थाना पुलिस का बल प्रयास कर रही है।

एसआई आरके सिंह की कमान में लोगों को घाट इलाके से दूर किया जा रहा है। इसी बीच तालाब में चलती नजर आ रही हैं दो नावें। खतरनाक ये है कि इन नावों पर सवार लोग न लाइफ जैकेट पहने हैंए न उनकी नावों में हवा भरे ट्यूब हैं। तालाब पर कोई गोताखोर भी नजर नहीं आ रहे हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी इन नावों को चलने दे रही है।